हरियाणा के 11 और खंड हुए सक्षम

8/21/2018 11:14:08 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के 11 और खंडों के ‘सक्षम खंड’ होने की घोषणा की है। इससे पहले 7 खंड ‘सक्षम खंड’ हो चुके हैं तथा जल्द ही 13 और खंड ‘सक्षम खंड’ बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शिक्षा विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ‘सक्षम हरियाणा’ नामक शुरू किया गया राज्यव्यापी अभियान अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 

इस अभियान के तहत पहले खंड, फिर जिला और उसके बाद पूरे राज्य को सक्षम करने का लक्ष्य है। इसके तहत सरकारी स्कूलों की तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के बच्चों का हिंदी भाषा व गणित विषय में उनकी कक्षा के अनुसार प्राप्त स्तर का आंकलन किया जाता है। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि ताजा परिणामों के आधार पर खंड दादरी, नाहड़, करनाल, लाखनमाजरा, बहादुरगढ़, फर्रुखनगर, गुडग़ांव, कनीना, नांगल चौधरी, राजौंद व समालखा को ‘सक्षम खंड’ घोषित किया जा रहा है। 

Rakhi Yadav