5 साल और मौका मिला तो रसोई तक पानी पहुंचाऊंगा: खट्टर

9/2/2019 10:19:02 AM

लोहारू: मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 5 साल के दौरान लोहारू क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के साथ-साथ नहरों की टेल तक पानी पंहुचाने का काम किया। आपके आशीर्वाद से अगले 5 साल सेवा का मौका मिलने पर हर घर की रसोई तक पानी पहुंचाऊंगा। यह बात मुख्यमंत्री ने रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोहारू की अनाज मंडी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. दलाल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री का बाजरे की सिरटियों के साथ स्वागत किया गया। जनसभा से पूर्व लोहारू हलके की सीमा से सटे गांव समसावास में मंडल अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, सोहांसड़ा में जिला महामंत्री विजय शेखावत, फरटिया मोड़ पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश भोडूका तथा फरटिया ताल में मार्कीट कमेटी के चेयरमैन राजीव श्योराण व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सी.एम. का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अनाज मंडी में बोलते हुए कहा कि यात्रा के 11वें दिन वह प्रदेश का दो तिहाई हिस्सा कवर कर चुके हैं। शेष हलकों को कवर करने के बाद 8 सितम्बर को रोहतक में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के समापन पर रोहतक में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। सी.एम. ने लोगों को 8 सितम्बर की रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। 

सरोज सिहाग ने किया स्वागत 
अनाज मंडी में जनसभा के बाद देवीलाल चौक पर भाजपा किसान महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज सिहाग ने सी.एम. का स्वागत किया। इससे पहले गांव गागड़वास में भाजपा नेता वरूण श्योराण द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले एक महीने बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव होंगे। उन्होंने जनसभा के आयोजक वरुण श्योराण द्वारा मुख्यमंत्री को भेंट किए गए मनोहर वृक्ष को वापस करते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण करवाएं। 

इस मौके पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, जन आशीर्वाद यात्रा के आज के दिवस प्रमुख एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट, मंडल अध्यक्ष रविंद्र मंढोली, नपा प्रधान दौलतराम सोलंकी, सिवानी मंडल अध्यक्ष रामकुमार सुरा, कमल किशोर सैनी, प्रोफेसर आत्मप्रकाश, सुशील केडिया, रामोतार बंसल, धर्मबीर पूनिया, चुन्नीलाल स्वामी, रोहताश लाम्बा, प्रदीप चाहर, मार्केट कमेटी सिवानी के चेयरमैन अनिल झाझडिय़ा, सिवानी नपा प्रधान रमेश खटक, कर्मबीर चैहडिय़ा आदि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

Isha