देश-प्रदेश में माहौल भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ : अभय

9/18/2018 9:24:51 AM

चरखी दादरी(भूपेंद्र): जननायक देवीलाल के जन्मदिवस को जोर-शोर से मनाने के लिए इनैलो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 25 सितम्बर को होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाने के लिए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला सोमवार को दादरी कार्यालय में पहुंचे। अभय चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी जब भी स्व. देवीलाल के सम्मान दिवस पर रैली का आयोजन हुआ है तो दादरी जिले से भारी संख्या में लोगों ने रैली में पहुंचने का काम किया हैं। 

उन्होंने कहा कि गोहाना रैली हरियाणा में इनैलो-बसपा गठबंधन की पहली रैली है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में माहौल भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ है। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेता नरेंद्र प्रजापत ने कहा कि हरियाणा के कांग्रेसियों ने जननायक देवीलाल का अपमान करने का काम किया है और इस अपमान का बदला लेने के लिए 25 सितम्बर को गोहाना की सम्मान दिवस रैली में भारी संख्या में पहुंचकर ये दिखाना है कि देवीलाल का अपमान करने वालों को हरियाणा की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
 

Rakhi Yadav