इनैलो ने किया हमेशा किसान हित में कार्य:दिग्विजय

6/14/2017 3:25:31 PM

तोशाम (भारद्वाज):इनैलो ने हमेशा युवाओं व किसानों के हक में कार्य किए हैं। अपने शासनकाल में हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार दिया, जिसे विपक्ष के लोग अपनी जमीन खिसकती देख पचा नहीं पाए तथा राजनीतिक षड्यंत्र रचकर इनैलो नेताओं को जेल भेज दिया। 

लेकिन विपक्ष न तो इनैलो के कार्यकर्ता को दबा पाया है तथा नहीं उसका मनोबल तोड़ पाया है। जबकि दोगुने जोश व उत्साह के साथ मैदान में डटा हुआ है। यह बात इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव देवावास में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजय सिंह चौटाला ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही अब तक जिंदा है। सरकारी नौकरियां व अन्य क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे।