‘एम्बुलैंस को रोकना गलत है’: विज

8/22/2018 9:17:09 AM

पंचकूला(धरणी): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के कारण लगभग आधे घंटे लेट हुई एम्बुलैंस जिसके कारण 7 माह के बच्चे ही हालत और नाजुक हो गई को लेकर स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने कहा कि इनका काम हर कार्य में व्यवधान डालना है।  उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर इनके झगड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला में भी इनका झगड़ा हुआ है और बहादुरगढ़ में भी इनके एक नेता ने गोलियां चलाई हैं। विज ने कहा कि एम्बुलैंस को रोकना गलत है अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो  इसका जवाब अशोक तंवर को देना होगा। 

वहीं उन्होंने कहा कि पूरे देश में अटल जी की अस्थियों का विजर्नन किया जाएगा।  सभी प्रदेशाध्यक्षों को दिल्ली बुला गया है, उन्हें कलश दे दिए जाएंगे। हमारे प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला दिल्ली से कलश लेकर आएंगे। बहादुरगढ़ में प्रवेश पर मुख्यमंत्री और सभी विधायक रीसिव करेंगे। वहां से एक यात्रा पिहोवा की तरफ रामबिलास शर्मा लेकर जाएंगे, जबकि  दूसरी हथनीकुंड वैराज की तरफ जाएगी। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू बारे विज ने कहा कि बार-बार भूल जाते हैं कि वे किस पार्टी में हैं। अपने नेतृत्व से पूछकर पाकिस्तान गए होंगे। 

विज ने सिद्धू से पूछा है की आप क्या? विदेश नीति देखना केंद्र सरकार का काम है। प्रदेश का मंत्री उसको नहीं देख सकता कि पाकिस्तन से कैसे संबंध बनाने है। ये स्टेट का नहीं सैंटर का मैटर है। अगर आपके विचार हों तो केंद्र के नेताओं को दे सकते हैं नाकि खुद जाकर अपनी इंजीनियरिंग करें। विज ने कहा कि सुषमा को लेकर वो झूठ बोल रहे हैं। 

Rakhi Yadav