मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 10:58 AM (IST)

भिवानी (वजीर) : चोरों ने गांव पालुवास में दूधिए के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 1 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वे एस.एफ.एल. टीम एक्सपर्ट कुलदीप ने मौके पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। गांव पालुवास निवासी प्रवीण ने बताया कि वह दूध का काम करता है। उसकी भैंस ब्याने वाली थी। इसलिए शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे अपने प्लाट में गया हुआ था। पीछे से घर पर उसकी पत्नी व बच्चे सोए हुए थे। उसने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 4 बजे वापस घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। संदूक व अलमारी में रखा हुआ सामान संभाला तो 1 लाख रुपए की नकदी व करीब 4 लाख रुपए के जेवरात गायब थे।

उसने बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 1 सोने की चेन, 1 सोने का हार, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के नथ-टीका, सोने का मंगलसूत्र, 4 सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब व चांदी की 2 अंगूठी चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोरों ने इस घटना को मेन गेट का ताला तोड़कर अंजाम दिया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। चोरों का सुराग लगाने के लिए मौके पर पहुंचे फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट कुलदीप ने करीब 2 घंटे तक वहां संदूक, शीशे व अन्य सामान पर लगे चोरों के फिंगर प्रिंट्स के निशान लिए। साथ ही डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। 

वहीं शहर स्थित रुद्रा कालोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी। रुद्रा कालोनी निवासी जयप्रकाश ने बताया कि शहर में बॉबी टेलर नाम से दुकान चलाता है। उसने बताया कि उसका चाचा कृष्ण कुमार बॉम्बे में ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। उनका रुद्रा कालोनी में ही मकान है। जयप्रकाश उर्फ बॉबी ने बताया कि उनके चाचा व उनके बच्चे घर पर कभी कभार आते हैं। पीछे से उनका मकान वह संभालते हैं।

उसने बताया कि करीब 2 माह से चाचा कृष्ण व उनके बच्चे बॉम्बे ही गए हुए हैं। उसने बताया कि वीरवार रात करीब 8 बजे वह दुकान से सीधा अपने चाचा का मकान संभालने के लिए आया। मकान संभाल कर वापस अपने घर खाना खाने चला गया। जब वह करीब 1 घंटे के बाद वापस उस मकान में सोने के लिए आया तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि मकान के अंदर के 1 कमरे का भी ताला टूटा था। घटना की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखी 20 हजार रुपए की नकदी, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चेन व चांदी के 10 सिक्के चोरी कर ले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static