पद्मावती के विरोध में खाप पंचायतें हई लामबंद, 27 को करेंगे प्रदर्शन

11/24/2017 3:17:33 PM

चरखी दादरी(भूपेंद्र): बहुचर्चित फिल्म पद्मावती पर विरोधाभास लगातार जारी है। फिल्म के विरोध में वीरवार को पंवार खाप के आह्वान पर दादरी विश्राम गृह में सर्वजातीय खापों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अगर फिल्म पर बैन नहीं लगाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। खाप प्रतिनिधियों ने फि ल्म पर बैन लगाने की मांग को लेकर 27 नवम्बर को शहर में विरोध प्रदर्शन करने व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

 बैठक में पंवार खाप के प्रधान सत्यपाल, सांगवान खाप प्रधान सोमबीर,फौगाट खाप प्रधान रामदास, यादव सभा व ब्राह्मण समाज अग्रवाल सभा दादरी अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। खाप प्रधानों ने आरोप लगाया कि फिल्म के पीछे हिन्दू विरोधी ताकतें काम कर रही हैं। यह फिल्म हिन्दुओं के लिए एक षड्यंत्र है। अगर आज इसका विरोध नहीं किया गया तो आने वाले वक्त में परिणाम बुरे होंगे। बैठक के बाद खाप प्रधानों व पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस फि ल्म में रानी पदमावती बनी दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह के बीच 

ड्रीम सीक्वेंस में रोमांटिक सीन दिखाया गया है। 
इतिहास के नाम पर धंधा करने वाले कुछ विदेशी और वामपंथी तथाकथित इतिहासकारों के कुकृत्यों की आड़ में गौरवशाली राजपूत परम्परा का अपमान किया जा रहा है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंवार खाप 12 के प्रधान बाबू सिंह ने कहा कि आज फिल्म निर्देशन लगातार हिन्दुओं की भावनाओं को कुठाराघात पहुंचा रहे हैं। ऐसी फि ल्म के लिए मुस्लिम देश पैसे दे रहे हैं। इससे पहले भी अनेक फि ल्मों में हिन्दुओं की भावनाओं का मजाक उड़ाया जा चुका है। सांगवान खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि आज हिन्दू समाज सोया हुआ है। जिसका फायदा मुस्लिम निर्देशक उठा रहे हैं। आज हिन्दुओं के इतिहास से छेड़छाड़ कर कुछ भी दिखा दिया जाता है। अब हिन्दुओं को जागना होगा। उन्होंने कहा कि सांगवान खाप पदमावती फि ल्म का विरोध करती है। अगर इसके बाद भी फि ल्म को रिलीज किया गया तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।