कांग्रेस नेताओं को एम.एस.पी. वृद्धि पर सवाल उठाने का हक नहीं : धनखड़

7/17/2018 11:48:46 AM

चंडीगढ़(बंसल/पांडेय): हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुर्जेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस, रणदीप सिंह सुर्जेवाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को केंद्र सरकार द्वारा 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ तय किए गए एम.एस.पी. पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। कृषि मंत्री आज यहां आयोजित एक प्रैसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि सुर्जेवाला के पिता किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं, तब प्रदेश के किसान उम्मीद भरी नजरों से उनकी ओर देखते थे लेकिन उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सी.ए.सी.पी. आधार पर फसलों के भाव पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2006 से 2014 तक स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट को दबाए रखा और जब भाजपा ने लगभग सभी फसलों के भाव 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ देने की घोषणा की है तो उन्हें किसानों की याद आने लगी। फसलों के लाभ कार्ड देने की रिपोर्ट को दबाए रखने की कांग्रेस दोषी है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ एम.एस.पी. तय की है जिससे एकमुश्त 33,500 करोड़ रुपए 3 महीने के अंदर किसानों की जेब में आने वाले हैं और वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में यह एक और कदम है। यह केंद्र का अच्छा फैसला है। 20 जुलाई को दिल्ली में आयोजित प्रस्तावित किसानों के धरना प्रदर्शन पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पाॢटयां राजनीतिक अस्तित्व को बनाए रखने के लिए किसानों के धरना प्रदर्शन का सहारा लेकर अपनी जान बचाने का प्रयास कर रही हैं। 

कुछ लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी उस वक्त किसानों को खाद थानों में देनी पड़ी थी, क्योंकि पिछली सरकार खाद का पूर्ण भंडारण करके नहीं गई थी। हमने अब तक लगातार खाद का मैनेजमैंट सही रखा है। 
 

Rakhi Yadav