मिशन एडमिशन : पहली कट आऊट लिस्ट जारी

7/3/2019 10:34:41 AM

तोशाम (भारद्वाज): उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने मंगलवार 2 जुलाई को कालेजों में दाखिले के लिए पहली कट आऊट लिस्ट लग गई है। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय कैरू व बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में कट आऊट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता देवी व प्राचार्य डा. राकेश भारद्वाज ने बताया कि सूची जारी होने के साथ ही कालेज में विद्याॢथयों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया। बनवारीलाल जिंल सूईवाला कालेज में बी.ए. की आल इंडिया जनरल में अधिकतम 97 व न्यूनतम 70.40, सामान्य वर्ग में अधिकतम 70.2 व न्यूनतम 63.80, ई.डब्ल्यू.एस. में उच्चत्तम 63.8 व न्यूनतम 45.2, बी.सी. ए वर्ग की उच्चतम 62.40 व न्यूनतम 52.60, बी.सी.बी केटैगरी की उच्चतम 63 व न्यूनतम 53.60, एस.सी./एस.टी. 63.80 अधिकतम व न्यूनतम 45.80 प्रतिशत की मैरिट लिस्ट लगी है।

बी.कॉम. की आल इंडिया जनरल में अधिकतम 98.4 और न्यूनतम 72.60, सामान्य की अधिकतम 70.40 व न्यूनतम 52 और बी.एससी. की में सामान्य वर्ग की 83.60 व 58.80 प्रतिशत मैरिट रही। चौधरी बंसीलाल महिला महाविद्यालय में बी.ए. में आल इंडिया वर्ग में 96.6 प्रतिशत व न्यूनतम 86.80, सामान्य वर्ग में 86.6 व न्यूनतम 77.80, ई.डब्ल्यू.एस. में उच्चतम 77 व न्यूनतम 49.20, एस.सी.एस.टी. अधिकतम 77.6 प्रतिशत व न्यूनतम 64, बी.सी.ए. की अधिकतम 76.80 व न्यूनतम 43.80, बी.सी.बी में 77.40 व न्यूनतम 57, बी.कॉम. में आल इंडिया वर्ग में 100.40 प्रतिशत व न्यूनतम 84.80, सामान्य वर्ग में 83.80 व न्यूनतम 68, बी.एससी. नॉन मैडीकल में आल इंडिया वर्ग में 89.2 प्रतिशत व न्यूनतम 80.40, सामान्य वर्ग में 80.40 व न्यूनतम 58, मैडीकल में आल इंडिया वर्ग में 87 प्रतिशत व न्यूनतम 71.80, सामान्य वर्ग में 70.80 व न्यूनतम 60.80 प्रतिशत मैरिट रही। राजकीय महिला महाविद्यालय कैरू मेंं बी.ए. की आल इंडिया जनरल में अधिकतम 96.40 व न्यूनतम 85.80, सामान्य वर्ग में अधिकतम 84.80 व न्यूनतम 73.40, बी.सी. ए वर्ग की उच्चतम 73 व न्यूनतम 56.40,एस.सी./एस.टी. 72.60 अधिकतम व न्यूनतम 62.20 प्रतिशत की मैरिट लिस्ट लगी है। 

प्राचार्य राकेश भारद्वाज ने बताया कि 5 जुलाई तक बच्चे अपनी फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं और कालेज में आकर ऑफलाइन भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र किसी कारण वंश अपने कागजात वैरीफाई नहीं करवा सके हैं, वे 5 जुलाई के बाद कालेज में आ सकते हैं। 

Isha