तालाबों की भूमि पर कब्जे करवा खड़े कर दिए बहुमंजिला भवन

5/22/2022 9:58:37 AM

भिवानी: शहर में तालाबों की भूमि पर पहले कब्जे कर कोठियां बनाई जा चुकी है तो यह खेल अब भी प्रशासन की अनदेखी के कारण या फिर सांठगांठ से चल रहा हैं। भू-माफिया के साथ ही नप में आने वाले हर जनप्रतिनिधि की नजर इस भूमि पर होती है।

यहां तक की धोखाधड़ी से कागजात पीआइडी, असेसमेंट व अन्य रिकार्ड में चढ़ा कर करोड़ों रुपये की ठगी का खेल खेला जा रहा है। मूलचंद जोहड़ पर तो कब्जा कर सेठ लोगों ने बहुमंजिला इमारत खड़ी कर ली है। यहां तक की लिबर्टी सिनेमा के साथ से जाने वाली 12 फुट की गली पर अवैध कब्जा कर वर्तमान में भी कोठी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन नोटिस भेजने तक की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा हैं। 

Content Writer

Isha