एस.डी.एम. ने ओवरलोडिड वाहनों पर कसा शिकंजा, वाहन जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

2/19/2020 10:47:02 AM

तोशाम (भारद्वाज) : एस.डी.एम. संदीप कुमार द्वारा दूसरे दिन भी ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 5 डम्परों को पकड़कर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। एस.डी.एम. संदीप कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओवरलोडग वाहनों से हर रोज हादसे होते रहते हैं और सार्वजनिक सम्पत्ति को सभी नुक्सान पहुंचा रहे है।

उन्होंने कहा कि लोगों की जानमाल की सुरक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके मद्देनजर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वाहन में क्षमता से ज्यादा मैटीरियल डालना निर्धारित मापदंडों के विरुद्ध है। क्रशर मालिकों को भी वाहन में निर्धारित क्षमता अनुसार मैटीरियल डालना चाहिए। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियान के तहत मंगलवार को पांच वाहनों पर 2 लाख रुपए जुर्माना किया गया। 


 

Isha