चोरों के हौसले बुलंद, मकान में घुसकर उड़ाई नकदी व गहने

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 04:17 PM (IST)

चरखी दादरी (भूपेंद्र): गांव भागेश्वरी चोरों ने 2 मकानों में घुसकर लाखों की नकदी व गहने चुरा लिए। पीड़ित लोगों ने घटना की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस सम्बंध अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना में दी अपनी शिकायत में  गांव भागेश्वरी निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने प्लाट में सोया हुआ था। जबकि उसकी पत्नि गीता देवी व लड़का मकान में सोए हुए थे। इसी बीच चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और एक कमरे का ताला तोड़़कर अलमारी से करीब साढ़े 4 लाख की नकदी ओर सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। इसी बीच साथ लगते कमरे में सो रही उसकी पत्नि को जब कुछ आहट सुनाई दी तो उसने शोर मचाया। यह देख अज्ञात चोर भाग निकले। 

पीड़ित ने अचीनाताल पुलिस चौकी में शिकायत देकर चोरों का पता लगाने की मांग की है। दूसरी घटना में पवन कुमार ने बताया कि रविवार को मकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोर उसके यहां हजारों रुपए की नकदी व गहने चुरा ले गए। पीड़ित व्यक्तियों ने पुलिस चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

static