बिजली चोरी पकडऩे गई टीम पर ग्रामीणों का हमला, जे.ई. सहित 5 कर्मी घायल (VIDEO)

1/21/2018 4:09:21 PM

चरखी दादरी(ब्यूरो): गांव घसौला में बिजली चोरी पकडऩे गई निगम की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। घटना में निगम के जे.ई. मोहित सहित 5 कर्मचारियों को चोटें लगीं। उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। चिकित्सकों ने 2 कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी सामान्य अस्पताल रैफर किया है।

पुलिस ने निगम अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने लाइनमैन संजय व ए.एफ.एम. अमर चंद को प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रैफर किया है।