भारत और अफगानिस्तान टी 20 मैच विश्व सद्भावना को समर्पित: लोहिया

4/30/2016 4:37:19 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): पी.सी.सी.ए.आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र लोहिया ने बताया कि भारत और अफगानिस्तान टी 20 के लिए भीम स्टेडियम में पी.सी.सी.एआ.ई दल ने तैयारियां जोरों पर है। ताकि दोनों अशक्त टीमों की मेजबानी सही की जा सके। आज दोनों टीम भिवानी पहुंच गई है। जिनका आज भव्य स्वागत किया गया है। इस चैम्पियनशिप के माध्यम से शारीरिक रूप से अशक्त खिलाड़ीयों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। 

 

उन्होंने कहा कि भारत की टीम का पहले ही चयन हो चूका है और हरियाणा से भारत की टीम में चार खिलाड़ी खेलेंगे,जिसमें एक खिलाडी भिवानी जिले का है। जो पहले कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच पी.सी.सी.एआ.ई के बैनर के साथ खेल चुके है।  

 

उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप के लिए देशभर के खिलाडिय़ों में से 18 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया है। 1 से 3 मई तक भिवानी के भीम स्टेडियम में तीन टी-20 मैचो का आयोजन किया जाएगा। कल भिवानी में एक दिन का अभ्यास रहेगा। उन्होंने कहा की इस प्रकार के खेलो से एक तरफ अशक्त खिलाडिय़ों को बल मिलेगा तो वही हमारे एक दूसरे देशों में मधुर सम्बंध भी बनते है।

 

वहीं अफगानिस्तान से पहुंची टीम के कैप्टन मोहम्द नबी और चैयरमेन अब्दुल मनन मसूद ने कहा की हार और जीत कोई माइना नहीं रखती ,लेकिन हम जीत प्राप्त करेंगे। 

 

उन्होंने हरियाणा में हवा की समस्या बताते हुए कहा की यहां की तेज हवा उनके खेल को प्रभावित कर सकती है। भारत और अफगानिस्तान के हमेशा अच्छे सम्बन्ध है ,लेकिन खेल से और अधिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। अशक्त खिलाडिय़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है ,ये सामान्य खिलाडिय़ों की तरह अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। उन्होंने मौसम के प्रति बोलते हुए कहा की दोनों देशों का मौसम मिलता जुलता है ,लेकिन यहां अधिक गर्मी है ,लेकिन वे अच्छा खेलेंगे।

 

भारतीय डिसेबल टीम के कप्तान रवि पाटिल ने बताया कि इससे पहले भारतीय डिसेबल टीम पी.सी.सी.आई के बैनर तले पाकिस्तान साऊथ अफ्रीका व बांग्लादेश के साथ खेल चुकी है तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाली इस टी-20 सीरिज को लेकर उनकी टीम काफी रोमांचित है तथा भिवानी के मैदान में उनकी टीम बेहतर क्रिकेट का प्रदर्शन करेंगी।