अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, मां-बेटी हुई घायल

10/14/2019 10:09:02 AM

भिवानी (ब्यूरो) : गांव कुड़ल के पास रोडवेज की एक बस ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। इसके चलते वह बस कीकर के पेड़ से टकरा गई। इसके चलते उस बस में सवार कलिंगा निवासी सीमा और उसकी 14 साल की बेटी सोनिया घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। 

इस बारे में घायल सीमा ने बताया कि रविवार को वह भिवानी से रोडवेज की बस में सवार होकर पिलानी जा रही थी। इस दौरान उसके साथ उसकी 2 बेटियां व एक बेटा साथ थे। उन्होंने बताया कि जब उक्त बस गांव कुड़ल के पास पहुंची तो रोडवेज चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो वह बस से कंट्रोल खो बैठा।

उन्होंने बताया कि उक्त बस में सवार एक युवक भी घायल हुआ था लेकिन उसे उसके परिजन उपचार के लिए कहां ले गए इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Isha