बाइक सवार ने मारी महिला को टक्कर, मौत

7/10/2017 2:10:57 PM

चरखी दादरी(राजेश):गांव खेड़ी बूरा में खेतों से चारा लेकर सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई रोहतक रैफर कर दिया लेकिन महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सिविल अस्पताल में किया। पुलिस ने इस सम्बंध में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी बूरा निवासी सुनहेरी देवी रविवार को खेतों से पशुचारा लेकर वापस आ रही थी। इसी बीच जब सड़क पार करने लगी तभी लोहारू की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को सम्भाला और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन सुनहेरी देवी को गंभीर हालत में दादरी के सिविल अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी ङ्क्षचताजनक हालत को देखते हुए रोहतक पी.जी.आई रैफर कर  दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति अलीमुद्दीन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।