घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

1/28/2018 2:40:16 PM

भिवानी(ब्यूरो): गांव बुढेड़ा निवासी महिला ने गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर हमला व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बुढेड़ा निवासी पीड़िता ने बताया कि गांव के जोगिंद्र, रूपेन्द्र, रामपति, सूरत, राज कौर, राजेश, बलजीत सर्वजीत व राजकुमारी उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। महिला ने जोगिन्द्र पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।