घर में ही मालकिन चला रही थी Sex Racket का धंधा, 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

6/23/2016 3:16:49 PM

भिवानी: हरियाणा में भिवानी जिले के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। बता दें कि घर की मालकिन अपने ही घर में सेक्स रैकेट का धंधा चला रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के चलते वेश्यावृत्ति के आरोप में 4 महिलाओं समेत 5 को गिरफ्तार किया है।


रामनगर कॉलोनी में पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर एक व्यक्ति समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मकान से 4 महिलाओं और 1 व्यक्ति को काबू किया है। पकड़ी गई महिलाओं में एक मकान मालकिन है तो दो भिवानी, एक रोहतक से ही है। आरोपी व्यक्ति गांव धिराणा से हैं। 


बताया जा रहा है कि यहां रामनगर कॉलोनी में वेश्यावृत्ति का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था। स्थानीय लोग इससे परेशान थे। लोगों ने इसका विरोध भी किया मगर मकान मालिक ने नहीं सुनी। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि महिला ने पूरी कॉलोनी का माहौल खराब कर रखा है। मना करने पर झगड़ते थे।