महिला सरपंच व पति, ससुर के खिलाफ करोड़ों के गबन का आरोप, मामला दर्ज

12/11/2018 12:12:44 PM

भिवानी(ब्यूरो): गांव मुंढाल कलां की महिला सरपंच प्रियंका ने उसके पति देवेंद्र और ससुर सोरण पर गांव के लोगों ने करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगाया है। गांव के लोगों का आरोप है कि यह गबन उन्होंने गांव की बाबा दातना पीर मजार की जमीन की बोली के लिए आए पैसों का किया है। पुलिस ने गांव के लोगों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस बारे में मुंढाल के लोगों ने एक शिकायत एस.पी. गंगाराम पूनिया को दी थी। उन्होंने बताया कि यह बोली सरपंच ग्राम पंचायत के मैम्बरान व एक गठित कमेटी द्वारा की जाती है और पिछले 2 साल 2016-2017, 2017-2018 में बोली वर्तमान सरपंच की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा छोड़ी गई थी। इसमें 2016-2017 में बोली के रूप में 80 लाख 4 हजार व 2017-2018 में 1 करोड़ 40 लाख रुपए लगाई थी। हिसाब मांगने पर भी सरपंच ने उपरोक्त बोली व उसके व्यय का हिसाब ग्राम सभा में नहीं दिया।

शिकायत पर एस.पी. ने मामले की जांच आॢथक अपराध शाखा से करवाई तो लोगों की शिकायत सही मिली। इस पर एस.पी. ने उस जांच रिपोर्ट के आधार पर गांव की महिला सरपंच, उसके पति और उसके ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने के आदेश दिए। एस.पी. के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज कर लिया।

Deepak Paul