लेघा में जलघर में डूबा युवक शव नहीं मिला

7/27/2017 3:35:02 PM

भिवानी,(पंकेस):गांव लेघा के जलघर में आज सुबह एक युवक डूब गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जलघर में शव की खोजबीन की,लेकिन शाम तक शव नहीं मिल पाया। पुलिस ने भी शव को ढूंढने का प्रयास किया,पर बात नहीं बनी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व पम्पों के माध्यम से जलघर का पानी बाहर निकालना आरंभ कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव लेघा भानान निवासी सोनू अपने 2 साथियों सहित जलघर के टैंक पर पहुंचे। वे नहाने लगे। इस दौरान 2 युवक तो बाहर निकल आए लेकिन सोनू नहीं निकल पाया। बाद में दोनों युवकों ने इस बारे में गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों ने पानी में युवक के शव को तलाशा, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में भिवानी से गोताखोरों से सम्पर्क साधा। शाम तक भिवानी से भी कोई गोताखोर नहीं पहुंचा था। बाद में ग्रामीणों ने 4-5 ट्रैक्टर व पम्पसैट लगा दिए और जलघर का पानी बाहर निकालना आरंभ कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जलघर से शव नहीं निकाला गया था। गांव के अनेक लोग वहां पर मौजूद थे।