कोख के कातिलों पर पुलिस का शिकंजा, सरकारी डॉक्टर को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

8/3/2017 5:51:27 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को पलीता लगाने वाले पूर्व सरकारी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सैक्टर-4 में सन् 1985 से नर्सिंग होम को चला रहा था। जानकारी के अनुसार भोजराज गर्ग नामक डॉक्टर सरकारी अस्पताल से रिटायर होने के बाद नर्सिंग होम अपने घर में ही चला रहा था। वह नीचे नर्सिंग होम और ऊपर अपनी परिवार के साथ रहता है। डॉक्टर की काफी समय से सिविल सर्जन को शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर टीम का गठन किया गया और डॉक्टर राजेश श्योकंद की अगुवाई में चार डाक्टरों की टीम बनाई गई। टीम ने पहले एक चार माह की गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर भेजा और पांच हजार रुपए में सौदा तय हो गया। इसी दौरान जैसे ही डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने की तैयारी की तो डॉक्टरों की टीम ने इशारा मिलते ही उसे रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नंबर नोट किए हुए रुपए व आपत्तिजनक औजार व दवाईयां भी मौके से बरामद की है। |

डॉक्टर श्योकंद ने बताया कि आरोपी पांच से दस हजार रुपे तक गर्भपात कराने के लिए लेता था। वहीं जब इस संबंध में सैक्टर सात थाना प्रभारी कुलदीप दहिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर भोजराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

जब आरोपी डाक्टर भोजराज गर्ग से पूछा गया तो उनका कहना था कि वे ऐसा कोई काम नहीं करते और उनके यहां जो औजार मिले हैं वे करीब 40 साल पुराने हैं।