शादी का झांसा देकर गन प्वाइंट पर किया बलात्कार, गर्भवती हुई तो छोड़ा

12/6/2018 3:56:13 PM

पलवल(दिनेश कुमार): पलवल में एक 20 वर्षिय लड़की के साथ पिस्तोल की नोक पर कई बार रेप करने का मामला सामने अाया है, जब वे गर्भवती हो गई तो अारोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जब इसका विरोद किया तो अारोपी भाई के साथ अाया औ उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी अारोपी लगातार महिला को परेशान करता रहा तो पीड़िता ने पुलिस थाने में अारोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने अारोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

महिला थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि एक 20 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी जानकारी गांव छपरोला निवासी धर्मेंद्र से हुई। धर्मेंद्र ने पीडि़ता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे समय-समय पर अपनी हवश का शिकार बनाता रहा। गत वर्ष 2017 में पीडि़ता ने धर्मेंद्र से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वे शादी करने से मुकर गया। गत 8 नंवबर को अारोपी ने धमकी देकर उसे बस स्टैंड पर बुलाया, जहां से अगवाकर अारोपी उसे हुडा सैक्टर-दो में ले गया और गन प्वाइंट पर रेप किया। 

थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करा दिया गया है रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पीडि़ता कितने दिन की गर्भवती है इसका खुलासा अल्ट्रासाउंड होने के बाद होगा। अारपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। 

 

Deepak Paul