पश्चिम बंगाल की महिला से गैंगरेप

8/29/2015 12:52:22 AM

फरीदाबाद, (सूरजमल) : शहर में महिला थाना की ओपनिंग होते ही गैंगरेप की एक घटना ने पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। बताया जा रहा है कि वीरवार रात सेक्टर-55 क्षेत्र में मूल रूप से पश्चिम बंगाल की 19 वर्षीय एक विवाहिता से 2 युवकों ने गैंगरेप कर दिया। 
आरोपियों ने वारदात को अंजाम उस समय दिया,जब पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। मामले की सूचना मिलते ही महिला थाना के पुलिस अधिकारी जांच में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में रह रही है। वह किसी निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वीरवार रात वह अपने घर में अकेली थी। वह रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इस दौरान उसके कमरे में 2 युवक घुस आए और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता जब तक शोर मचाती तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। 
मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामला महिला से जुड़े होने के कारण जांच महिला पुलिस थाने को सौंपी गई। जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहले तो पीड़िता अपना पता ही गलत बता रही थी और पूछताछ में भी वह गलत जानकारी दे रही थी। गहनता से पूछताछ की गई रही थी। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल जांच करा गई है।