10 एच.सी.एस. अधिकारी बदले, जानिए किसकी कहा हुई Transfer

10/1/2016 4:22:17 PM

चंडीगढ़ (पांडेय): हरियाणा सरकार ने कल तुरंत प्रभाव से 10 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सोनीपत नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल को महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त एवं डी.आर.डी.ए. का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 


औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत नगरनिगम का आयुक्त लगाया गया है। अम्बाला की नगराधीश तथा अम्बाला नागरिक सुरक्षा की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) प्रतीमा चौधरी को सैकेंडरी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा स्कूल शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 


मेवात के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप गोदारा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा मैडिकल कालेज, नल्हड़, मेवात का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। मैडिकल कॉलेज, नल्हड़, मेवात के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) मुकेश कुमार को फिरोजपुर झिरका का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अश्विनी मेंगी को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। 

रोहतक पी.जी.आई.एम.एस. के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)संजय राय को बेरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रवेश कुमार को सहकारिता विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। बेरी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अजय चौपड़ा को पिहोवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। हिसार की नगराधीश और हिसार नगर निगम की संयुक्त आयुक्त गायत्री अहलावत को रोहतक पी.जी.आई.एम.एस. की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।