पडोसी बहाने से बच्चे को ले गया साथ, सुनसान जगह पर किया गंदा काम

2/6/2016 7:15:12 PM

फरीदाबाद (सूरजमल) : थाना छांयसा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक बच्चा अपने घर में सामने खेल रहा था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां पहुंच गया। युवक बच्चे को खिलाने के बहाने थोड़ी दूरी पर सुनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्चों को डरा धमका कर उसके साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। हालत खराब होने पर वह बच्चे को छोड़ कर फरार हो गया। रोता हुआ बच्चा जब घर पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी हालत देख कर सबकुछ समझ गए। परिजनों की शिकायत पर थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। कार्रचाई करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक गांव महमदपुर में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है अन्य दिनों की तरह कल दोपहर को भी उसका बेटा खेलने के लिए घर से निकल गया था। उस समय वह अपने घरेलू कामों में व्यस्त थी। तभी इसी गांव में रहने वाला पवन नामक युवक वहां पहुंच गया। कुछ देर तक तो पवन बच्चे के साथ इधर—उधर की बातें करता रहा। इसके बाद पवन बच्चे को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह बच्चे को लेकर कुछ ही दूरी पर सुनसान जगह पर पहुंच गया। जहां उसने बच्चे के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर पवन ने बच्चे को डरा धमका कर उसके साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। हालत खराब होने पर आरोपी बच्चे को छोड़ कर फरार हो गया। 

बच्चा किसी तरह रोता हुआ घर पहुंचा। बच्चे की हालत को देख कर वह सबकुछ समझ गई। जिसके बाद उसने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।