बाप बना हैवान- अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

10/26/2016 3:56:18 PM

फरीदाबाद (सूरजमल): बल्लभगढ़ इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बाप- बेटी के रिश्ते को तार- तार कर दिया। आरोपी ने घर में मौजूद अपनी सौतेली बेटी को अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बल्लभगढ़ में मौजूद एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय एक बच्ची ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपनी मां और सौतेले पिता 55 वर्षीय बलबीर के साथ रहती है। उनकी मां मेहनत मजदूरी करने का काम करती है। जबकि वह एक स्कूल में पढ़ रही है। उसका सौतेला पिता बलबीर शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ अक्सर गलत हरकत करता रहता है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा देता है।

गत सोमवार को उसकी मां काम पर गई थी। रात करीब दस बजे वह घर में अकेली थी। तभी शराब के नशे में धुत होकर सौतला पिता बलबीर पहुंच गया और आते ही उसके साथ गलत हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर बलबीर ने उसका मुंह बंद कर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए यह बात किसी को न बताने की हिदायत दी और फरार हो गया। पीड़ित बच्ची ने मां के घर पहुंचने पर उसे रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। मां के सहयोग से उसने पुलिस को शिकायत दे दी। इस बारे में महिला थाना प्रभारी सुशीला ने बताया कि किशोरी के बयान पर मामला दर्ज किया है।