हरियाणा में बांटे 1.5 करोड़ एल.ई.डी. बल्ब

4/15/2018 11:04:35 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक एल.ई.डी. बल्ब वितरित किए गए हैं, जिससे प्रति वर्ष लगभग 19,70,238 मैगावाट घंटे (मैगावाट) की ऊर्जा की बचत हुई है। यह जानकारी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यू.एच.बी.वी.एन.) के मुख्य अभियंता वी.के. जैन ने ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के उजाला कार्यक्रम के तहत एल.ई.डी. बल्ब को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक अभियान को शुरू करने के पश्चात दी। 

यह विशेष अभियान 7 कार्यक्रमों की संतृप्ति के लिए डिजाइन किया गया है जो एक साथ ग्राम स्वराज अभियान के लिए है और यह आगामी 5 मई, 2018 तक चलेगा। इस आयोजन ने ई.ई.एस.एल. के व्यापक प्रचारहेतु मोबाइल वैन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन एक अभिनव प्रचार तंत्र है जो राज्य भर में प्रचार करने के लिए डिजाइन की गई है और यह उन्नत ऊर्जा कुशल उपकरणों को अपनाने का संदेश देगी। इन वाहनों पर भी एल.ई.डी. बल्ब की बिक्री होगी और 50 रुपए प्रति एल.ई.डी. बल्ब उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। 

उजाला-स्टेशन-ऑन-व्हील एक गांव में कम से कम 2 बार जाएगी। यह अनुमान लगाया गया है कि हरियाणा में कम से कम 8 घंटे के प्रचार और वितरण के लिए 14 मोबाइल वैन को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ई.ई.एस.एल. के उजाला कार्यक्रम के तहत घरेलू ग्रिड कनेक्ट उपयोगकर्ताओं को एल.ई.डी. बल्ब, एल.ई.डी. ट्यूब लाइट और ऊर्जा कुशल बी.ई.ई. 5 सितारा रेटेड पंखों को नामित कियोस्क के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
 

Deepak Paul