मां कपड़े धोने में इतनी व्यस्त थी कि तेज बहाव में बह गई बेटी (Pics)

6/27/2016 5:03:54 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में एक एेसा मामला देखने को मिला, जहां आगरा नहर में कपड़े धोने के लिए अपनी मां के साथ आई 9 बर्षीय बेटी पायल नहर किनारे खेलते समय फिसल गई।

 

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सैक्टर 17 प्रेम नगर निवासी गब्बर की बेटी अपनी मां के साथ शाम को कपडे धोने के लिए फरीदाबाद से गुजरने वाली आगरा नहर पर गई थी, जहां पायल की मां किनारे पर बैठकर कपड़े धो रही थी और पायल किनारे पर ही खेल रही थी। तभी अचानक 9 बर्षीय पायल का पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गई।  मां ने अपनी बेटी को डूबते हुए देखा तो शोर मचाया, जिसे सुनकर 2 युवक नहर में कूदे मगर तब तक नहर के पानी का बहाब तेज होने के पायल पानी में बह गई।

 

लोगों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों के कर्मचारियों को दी, जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर पायल को ढूंढने की कोशिश भी की मगर कोई पता नहीं लग पाया। 

 

पुलिस की माने तो हादसे के तुरंत बाद दमकल कर्मियों ने पायल को खोजने के लिए कड़ी मशक्कत की मगर वो नाकामयाब रहे। इतना ही नहीं उन्होंने खोताखोरों से भी पायल को खोजने की कोशिश करवाई। सफलता न मिलने पर लगभग 24 घंटे गुजर जाने के बाद उन्होंने नेवी के जवानों का सहायता ली है, जोकि पायल की खोज में लगे हुए हैं।