GST पर दूसरा सत्र आज, केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारी लेंगे हिस्सा

10/24/2016 12:54:16 PM

फरीदाबाद (पंकेस): जी.एस.टी. के बिल बारे में अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के लिए दूसरा सत्र आज से शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सत्र में केन्द्र व राज्य के अनेक अधिकारी हिस्सा लेंगे । 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एक्साइज विभाग के मुख्य अधिकारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को जी.एस.टी. में काम करने के लिए ट्रेंड किया जाएगा। 


जिला सेल टैक्स विभाग डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के प्रीतम सिंह मोर ने बताया कि 5 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेनिंग का उद्देश्य जी.एस.टी. के विषय में अधिकारियों को जागरुक करना है। जी.एस.टी. क्या है, लागू होने के बाद इसके क्या फायदे, क्या नुक्सान होगा, इससे एक जिले के रिव्यू पर क्या फर्क पड़ेगा, जी.एस.टी. में अधिकारियों को कैसे काम करना है। यह सब जानकारियां अधिकारियों को दी जाएंगी। 

 

इसके अलावा जी.एस.टी. लागू नहीं होने पर व्यापारियों को अभी किस तरह की समस्याओं से झेलनी पड़ रही है। जी.एस.टी. लागू होने बाद व्यापारियों को इसका कैसे फायदा मिलेगा और कितना फायदा दिया जाएगा के बारे में सेशन के दौरान बताया जाएगा। 

 

इस 5 दिवसीय सेशन में जी.एस.टी. बिल से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल रहेंगे। जिसमें कई मुद्दों पर सहमति व तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। ताकि यह सत्र सफल हो सके।