झोपड़ी में किशोरी को अकेला देख पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

6/10/2017 2:29:00 PM

फरीदाबाद(सूरजमल):यहां के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी को झोपड़ी में अकेला देख उसके पड़ोसी ने दबोच लिया और डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद आरोपी आए दिन किशोरी को धमका कर उसके साथ बलात्कार करने लगा। गतदिवस तबीयत खराब होने पर परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर के बताने पर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक एक गांव में रहने वाली 14 साल की एक लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ साल पहले उसके माता पिता उसे यहां शहर में लेकर आए थे। यहां से लौटने के दौरान उसके माता पिता एक जीप में बैठ कर चले गए। लेकिन गलती से वह यहां रह गई। जिसके बाद इधर- उधर भटकते हुए वह खेतों में पहुंच गई। जहां एक दंपति ने उसकी आपबीती सुनी। उसे अपने घर के बारे में कुछ नहीं पता था। जिसके कारण वह दंपति उसे भी अपने बच्चों की तरह पालने लगे। एक दिन वह अपने इन माता पिता के साथ खेतों में गई थी। माता पिता काम करने लगे और वह झोपड़ी में बैठी थी। तभी उसके माता पिता के पास खेतों में अक्सर आने वाला नरेश नामक युवक वहां पहुंच गया। नरेश ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।

विरोध करने पर नरेश ने डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार कर दिया। नरेश ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस घटना के बाद नरेश आए दिन मौका मिलते ही उसे अपनी हिवस का शिकार बनाने लगा। गतदिवस उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद उसे डाक्टर के पास ले जाया गया। डाक्टर के बताने पर उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने सब कुछ पता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।