लड़की को फ्रेंडशिप करना पड़ा भारी...गवाई अपनी आबरू

6/21/2016 1:36:33 PM

फरीदाबाद: तिगांव इलाके में अपनी नानी के घर में रह रही एक नाबालिग लड़की से पड़ौस में रहने वाले एक युवक ने दोस्ती गांठ ली। एक दिन आरोपी लड़की बहला फुसला कर अपने घर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दोस्ती का झांसा देकर लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी आए दिन लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। मामले का पता चलते ही लड़की ममेरी बहन ने उसकी नानी को बता दिया। पीड़िता की नानी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे पीड़िता घर छोड़ कर निकल गई। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तिगांव इलाके के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीया एक लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पिछले करीब डेढ़ साल यहां अपनी नानी के घर में रह रही है। वह जरा भी पढ़ी लिखी नहीं है। करीब छह महीने पहले पड़ौस में रहने वाले जयचंद नामक युवक ने उसके साथ बातचीत करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों में जयचंद ने उसके साथ दोस्ती गांठ ली, जिसके बाद एक दिन जयचंद उसे अपने घर ले गया। जहां जाते ही जयचंद ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। 

 

लड़की के विरोध करने पर आरोपी उसे शादी करने का झांसा देने लगा, जिसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी आए दिन झांसा देकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसकी ममेरी बहन भी जयचंद के साथ बातचीत करती थी। जिसके कारण उसकी ममेरी बहन को जयचंद और उसके संबंधों का पता चल गया।

 

इस बात को लेकर उसका ममेरी बहन से झगड़ा हो गया। ममेरी बहन ने दोनों के संबंधों के बारे में उसकी नानी को सबकुछ बता दिया। उसकी नानी ने जमकर मारपीट की और उसे बेच डालने की धमकी देने लगी। डर की वजह से वह घर से निकल गई। शनिवार को उसे रास्ते में ब्रहमप्रकाश नामक व्यक्ति मिला। पूछताछ करने पर उसने ब्रहमप्रकाश को सबकुछ बता दिया। ब्रहमप्रकाश ने उसे पुलिस के सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को फिलहाल सैक्टर 21 डी स्थित बाल कल्याण समिति में रखा गया है।