हरियाणा के 2 मंत्रियों तिरंगे को हाथों में लेकर निकाली तिरंगा यात्रा

8/20/2016 2:57:24 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान एवं अभियान आजादी के 70 साल जरा याद करो कुर्बानी के तहत फरीदाबाद में उद्योग मंत्री विपुल गोयल और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ देश की आन-बान और शान माने जाने वाले तिरंगे को हाथों में लेकर लगभग 2 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया।

 

इस दौरान दोनों मंत्रियों के समर्थकों ने हजारों की संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता के जयकारे लगाते हुए उनके कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा निकाली और चारों तरफ भारत माता के जयकारों की गूंज गलियां गूंज उठी।