कार्यकर्ता एकजुट होकर करें इनैलो को मजबूत: दुष्यंत

10/24/2016 4:00:28 PM

होडल (पंकेस): हिसार से इनैलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। इनैलो सभी पार्टी कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान करती है। पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड़ है। दुष्यंत चौटाला रविवार देर सांय पार्टी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बोबी के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यहां करमन बार्डर स्थित ताऊ देवीलाल स्मारक केन्द्र पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर उनके साथ अजीत सिंह बोबी, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, किसान सैली, जिला अध्यक्ष जवाहर डागर, सुरेन्द्र सौरोत, जीतू दीघोट, बंटी, सुखबीर डागर, बृजेश कुमार, तारीफ सिंह, हुकम सिंह, अशोक खिबरी, रोहताश कुमार, संदीप चौहान सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने दुष्यंत चौटाला का फूल- माला और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। यहां दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर गांव-गांव में पार्टी वर्करों को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए प्रचार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंचकर लोगों को पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएं। दुष्यंत चौटाला गांव करमन स्थित कार्यकर्ता तारीफ सरपंच के निवास पर भी पहुंचे जहां उन्होंने तारीफ सरपंच के परिवार का हालचाल जाना।