हुड्डा ने उपचुनाव व पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर साधा निशाना, किसान आंदोलन पर भी दी प्रतिक्रिया

9/6/2021 4:42:19 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश में उपचुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार उपचुनाव और पंचायत चुनाव से बच रही है। बरौदा उपचुनाव भी कोविड काल के दौरान ही तो हुआ था।

इसके साथ उन्होंने किसानों की महापंचायत और आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान पिछले 9 महिनों से प्रदर्शन कर रहें हैं। कल शांतिप्रिय तरीके से महापंचायत का आयोजन किया गया। कांग्रेस किसानों की मांगों का समर्थन करती है। किसानों के मांग पुरी तरीके से जायज हैं। सरकार को किसानों से बातचीत करके उनके मसले का समाधान निकलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने करनाल लाठीचार्ज पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि करनाल में जिस तरीके से किसानों पर लाठीचार्ज हुआ उससे कई सवाल उठते हैं।

वहीं हरियाणा में नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण पर बोलते भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह पूरी तरीके से धोखा है। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है, कोई रोजगार हरियाणा सरकार ने नहीं दिया। प्रदेश सरकार इवेंट मैनेजमेंट की गवर्नमेंट बनकर रह गई है। पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सीएमआईई के आंकड़ों को ठीक मानते थे, लेकिन अब वह उन्हें गलत मानते हैं। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar