ये है सोने की साड़ी...कीमत जान हो जाएंगे हैरान

2/8/2016 3:20:45 PM

फरीदाबाद: जिले में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की अनोखी चीजों की प्रदर्शनी इन दिनों लगाई जा रही है। वहीं मेले में सोने की साड़ी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ये सोने की साड़ी बेंगलुरु से आई है। 30 दिन में तैयार इस साड़ी की कीमत एक लाख रुपए है।

साड़ी को कई महिला कारीगर मिलकर बनाती हैं। कर्नाटक के बिजनेसमैन आनंद ने बताया कि उन्होंने ये कला अपने पिता अजम अप्पा से सीखी है। उन्होंने बताया कि उनके साथ करीब 80 महिला कारीगर जुड़ी हुई हैं।