जोहड़़ में मिला युवक का शव

7/20/2018 11:51:46 AM

फरीदाबाद(ब्यूरो) : गांव दयालपुर और बहबलपुर के बीच एक जोहड में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के शरीर के ऊपर चोट के निशान हैं। शव की पहचान नहीं हो पाई है। गांव दयालपुर और बहबलपुर के बीच खेतों में बने जोहड में बृहस्पतिवार को एक युवक शव पड़ा हुआ देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। शव के बारे में लोगों ने थाना सदर पुलिस को सूचना दे दी। 

 

Deepak Paul