हरियाणा में केजरीवाल मॉडल पेश करेगी AAP : सुशील गुप्ता

2/22/2020 11:45:46 AM

फरीदाबाद (महावीर गोयल) : दिल्ली में जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की ओर रुख कर लिया। फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी का काम की राजनीति कैंपेन लांच किया। सुशील गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि केजरीवाल मॉडल को हरियाणा में अपनाने के लिए एक विशेष नंबर जारी किया है। लोग इस नंबर से आम आदमी पार्टी की राष्ट्र निर्माण की मुहिम से जुड़ सकते हैं। 

इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि  दिल्ली के विकास मॉडल को आम आदमी पार्टी की राष्ट्र निर्माण की मुहिम अब हरियाणा सहित पूरे देश में लागू होगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने अभियान की शुरूआत कर दी है, जिसमें 24 घंटे में 11 लाख लोग अब तक जुड़ चुके हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव इस बार आप पार्टी अपने निशान पर लड़ेगी और भारी जीत हासिल करेगी। इससे पूर्व धर्मबीर भड़ाना ने प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता का जोरदार स्वागत किया।

डा. सुशील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आप का राष्ट्र निर्माण का यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा, जिससे जुडऩे के लिए 9871010101 पर मिस कॉल दे सकते हैं। हरियाणा में इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 4 जोनों (दक्षिण, उत्तर, पूर्व एवं पश्चिम) में बांटा गया है।

जिसको लेकर आज दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद में इस अभियान की शुरूआत की गई और जल्द ही हरियाणा के हर गांव-हर घर में इस अभियान से जुडऩे के लिए पम्फलेट एवं पोस्टर चिपकाए जाएंगे। हमारा प्रयास होगा हरियाणा के हर घर तक आम आदमी पार्टी की मुहिम पहुंचे। श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत विकास के नाम पर ही हुई है अब लोग धर्म एवं जाति की राजनीति से ऊब चुके हैं। दिल्ली के विकास मॉडल को देश के कई रा४यों में अपनाया जा रहा है।  

Isha