5 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया तेंदुआ

10/25/2017 12:12:11 PM

पलवल(कपूर शर्मा): गांव डूंगरपुर स्थित गन्ने के खेतों से वन विभाग व वन्य प्राणी विभाग की टीम ने 5 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई। पलवल स्थित गांव डूंगरपुर में बीती शाम 5 बजे एक तेंदुआ देखा गया जो गांव में गन्ने के खेत में था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों व वन्य प्राणी विभाग की टीम को दी। 

सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गन्ने के खेतों की घेराबंदी की। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से विभाग की टीम ने बेहोशी का इंजैक्शन लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया।

वन विभाग के अधिकारी किरण सिंह रावत ने कहा कि तेंदुए को काबू कर वाइल्ड लाइफ होम भिजवाया गया है। पलवल में दूसरी बार तेंदुआ आया है, पहले आए तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर घायल कर दिया था।