महिला से रास्ते पर अश्लील हरकत

12/9/2017 12:47:02 PM

फरीदाबाद(पंकेस):सेन्ट्रल इलाकों में रहने वाली एक महिला को अज्ञात व्यक्ति ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने सरेआम महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेन्ट्रल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली 37 वर्षीया एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां सेन्ट्रल इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। उसके परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करने का काम करते है। गतदिवस अपने घरेलू कामों को निपटाने के बाद वह किसी काम से घर से निकली थी। तभी रास्ते में उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया। आरोपी ने उसे सरेआम दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।