सड़क सुरक्षा चुनौतियों एवं अवसर विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित

1/19/2019 12:22:00 PM

फतेहाबाद (ब्यूरो): यातायात के नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है और इसके साथ-साथ नियमों की पालना करना भी अति महत्वपूर्ण है। जानकारी के अभाव में ही अक्सर दुर्घटनाएं घटती हैं। हम सबका कृतव्य बनता है कि आमजन मानस के साथ-साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्याॢथयों को भी यातायात के नियमों की जानकारी के बारे में अवगत करवाएं। जीवन बड़ा कीमती है इसलिए हर व्यक्ति अपडेट व सावधान रहकर वाहन चलाए। खुद की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों का भी जीवन बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यह बात पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने चौ.मनीराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा में सड़क सुरक्षा चुनौतियों एवं अवसर’ विषय एक राष्ट्रीय सैमीनार में बतौर मुख्यातिथि के रूप में अपने संबोधन में कही। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि यातायात नियमों के बारे में जनता को जानकारी होगी तो दुर्घटनाओं में और ज्यादा कमी आएगी। इसलिए मानवता के नाते सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा एन.जी.ओ. के साथ-साथ उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी जनता को जागरूक करने का अथक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिए स्वयं भी दुर्घटनाओं से बचे और अन्य लोगों को भी बचाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा विजन जीरो की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में भी सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तय स्पीड से तेज गति से वाहन नहीं चलाने चाहिएं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के पास दुर्घटना चेतावनी साइन बोर्ड भी समय-समय पर लगवाए जाने चाहिएं। धुंध व सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाहनों को धीरे चलाएं। वाहनों पर रिफ्लैक्टर अवश्य लगवाएं ताकि कोई दुर्घटना न घटे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा वाहन पॉलिसी भी बनाई गई है, जिसका पालन करना सभी को जरूरी है।

सैमीनार का आयोजन सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. वीना बिश्नोई ने की। जीजेयु हिसार से प्रो. संदीप राणा व संजय तिवारी ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा को मनोविज्ञान व प्रबंधन से जोड़ते हुए 1966 से लेकर आज तक की सड़क सुरक्षा की महत्ता का वर्णन किया। एम.एम. कालेज के प्राचार्य डा. गुरचरण दास ने अपने संबोधन को संस्कारों से जोड़ते हुए सड़क सुरक्षा की जरूरत को समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और प्राचार्य ने सभी के सहयोग की सराहना की। 

Deepak Paul