पति रोज अप्राकृतिक संबंधों के लिए बनाने लगा दबाव,मामला दर्ज

11/27/2015 7:32:18 PM

फरीदाबाद,(रजत) : सेक्टर तीन में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म करने का आरोप लगाया है। ससुराल के अन्य सदस्य आरोपी का पक्ष लेने के साथ साथ पीड़िता को दहेज के लिए भी प्रताडि़त कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक शहर में रहने वाली 23 वर्षीया एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह करीब चार साल पहले सेक्टर तीन में रहने वाले वरूण गुप्ता के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शुरू में हो ससुराल वालों ने खुल कर कुछ नहीं कहा। लेकिन समय गुजरने के साथ साथ उनका असली चेहरा भी सामने आने लगा। वह किसी तरह अपना घर बसाने का प्रयास कर रही थी। पिछले कुछ समय से उसके पति ने उस पर अत्याचार करने शुरू कर दिए। 

एक दिन उसके पति ने जबरन उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने शुरू कर दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उसका पति करीब करीब हर रोज उसके साथ इसी तरह से शारीरिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने इस बारे में ससुराल के अन्य सदस्यों को बताया तो वे उल्टा उसके पति का ही पक्ष लेने लगे। विरोध करने पर पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने उसके पति वरुण गुप्ता, ससुर प्रदीप और सास रेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।