योग दिवस: रामदेव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 408 लोगों ने एक साथ किया शीर्षासन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2016 - 10:53 AM (IST)

नई दिल्ली: देश और दुनिया में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोगों ने जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। सूत्रों के मुताबिक रामदेव के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की खबर है, इनमें से 408 लोगों के एक साथ शीर्षासन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। इस समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की।

वहीं दूसरी ओर एक प्रतिभागी की पुशअप की कोशिश का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। रोहताश चौधरी ने एक मिनट के दौरान पीठ पर 80 पौंड (36.5 किलोग्राम) वजन लेकर 51 पुशअप्स किए, इसके पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 38 पुशअप्स का था।

इन्होंने ने भी किया योग...दिया सेहत को लेकर जागरुकता का संदेश

-बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में योग दिवस मनाया।

-पटना के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने योग दिवस के कार्यक्रम में योग का अभ्यास किया।

-कानपुर के योग दिवस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हजारों लोगों के साथ योग किया।

-लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

-अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने नई दिल्ली स्थित यूएस एंबेसी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योग का अभ्यास किया।

-भोपाल में योग दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शामिल होकर लोगों में योग के लिए जागरूकता फैलाई।

-मेरठ में यूनियन मिनिस्टर मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल योग दिवस कार्यक्रम में लोगों का साथ देने पहुंचे।

-दिल्ली में शारीरिक तौर कमजोर लोगों के लिए योग दिवस का एक खास कार्यक्रम किया गया।

-मुंबई में योग दिवस के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

-दिल्ली में नेवी चीफ सुनील लांबा ने अपने साथियों के साथ योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static