शक्ति कपूर ने पढ़ाया प्रेम और त्याग का पाठ

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2015 - 05:15 PM (IST)

फरीदाबाद, (गुलाब) : फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि त्यौहार हमें प्रेम के साथ-साथ त्याग की भावना को भी बलवती करते हैंं। बिना त्याग की भावना के त्यौहारों का आनंद अधूरा है। कोई भी त्यौहार तभी सार्थक है जब उसे सभी मिलजुलकर मनाएं। वे ओल्ड फरीदाबाद स्थित पथवारी मंदिर से रामनवमी व दशहरे पर श्रीराम सेवादल द्वारा निकाली गई दुर्गा नवमी शोभायात्रा का शुभारंभ कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि बाबा फरीद की नगरी मिनी इंडिया के नाम से जानी जाती है। इसमें हमारे देश के हर प्रदेश की संस्कृति का समावेश मिलता है और हमें हर प्रदेश की संस्कृति से यहां अवगत होना पडता है। इसलिए हर त्यौहार और रीतियां जब हम आपस में मिलकर मनाते हैं तो त्यौहार का आनंद दोगुना हो जाता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने आताताई रावण का वध कर झूठ पर सच्चाई की विजय प्राप्त की थी। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलें और समाज, प्रदेश और राष्ट्र उत्थान में अपना योगदान देंं। 
इस अवसर पर शक्ति कपूर ने अपने हास्य व्यंग्य तथा प्रचलित फिल्म के डायलॉग से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। शक्ति कपूर को देखने के लिए हजारों युवाओं की भीड उमड पडी। तत्पश्चात श्रीराम सेवा दल  की शोभायात्रा विशेष झांकियों के साथ शहर के मुख्य-मुख्य बाजारों से होते हुए पथवारी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के लोग उपस्थित थे। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static