घर में घुस महिला से छेड़छाड़ वे मारपीट

2/18/2018 2:07:18 PM

फरीदाबाद (ब्यूरो): एक महिला के घर पर 4 व्यक्तियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और उसे व उसके परिवार को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ा के मुताबिक सूरजकुंड इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि वह गत 14 फरवरी को अपने घर के काम निपटा रही थी, उसी दौरान चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर पर हमला कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसके परिजनों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।