संत गुरू रविदास की 644 वीं जयंती आज, छूआछूत को समाप्त करने के लिए उठाया था कदम

2/27/2021 4:09:41 PM

पलवल (दिनेश) : संत शिरोमणि गुरू रविदास की 644 वीं जयंति आज पलवल के सल्लागढ स्थित संत गुरू रविदास धर्मशाला में मनाई गई। जिसमें हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमेन नयनपाल रावत व हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमेन जगदीश नायर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमेन नयनपाल रावत ने कहा कि प्रदेश भर में आज संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंति मनाई जा रही है। संत गुरू रविदास जी ने छूआछूत को समाप्त करने के लिए कदम उठाया था और देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने धर्म के नाम पर पाखंड को समाप्त किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी महापुरूषों को याद करने के लिए उनकी जयंति मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पहले महान संतों को केवल किताबों में ही पढ़ा जाता था लेकिन अब जगह-जगह उनकी जयंति मनाकर हम आने वाली पीढियों को उनके बारे में बताने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत गुरू रविदास जी सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। जिन्होंने अपनी रचनाओं व कार्यो से समाज को एकता के सूत्र में बांधकर सभी वर्गों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। हमें उनके जीवन व रचनाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana