काम के बहाने बेसमेंट में ले गया, फिर पिलाया कोल्डड्रिंक और......

10/8/2015 8:57:10 PM

फरीदाबाद, (सूरजमल) : शहर में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली एक महिला को उसके सहकर्मी ने बहाने से कंपनी के बेसमेंट में बुला लिया। जहां बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दे दी। जिसे पीते ही महिला को नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद होश आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। आरोपी यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस के मुताबिक एनआईटी इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहती है। परिवार के गुजारे के लिए वह शहर में ही स्थित एक कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में संदीप ठाकुर नामक युवक भी काफी समय से काम करता है। एक साथ काम करने की वजह से उसकी संदीप ठाकुर से अच्छी खासी जान पहचान हो चुकी है। अन्य दिनों की तरह गत 23 सितंबर को भी वह काम पर गई हुई थी। उस दिन काम ज्यादा होने के कारण उसे वहीं पर काफी देर हो गई थी। शाम करीब सात बजे संदीप ने उसे कहा कि बेसमेंट में कुछ काम है। वह उसे बेसमेंट में साथ चलने के लिए कहने लगा। काम समझ कर वह उसके साथ बेसमेंट में चली गई। वहां पहुंच कर संदीप उसके साथ पहले तो इधर-उधर की बातें करने लगा। कुछ देर बाद संदीप ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दे दी। जिसे पीते उस पर नशा छाने लगा और वह बेहोश हो गई। लेकिन चंद ही मिनटोंं में उसे होश आया तो उसने देखा कि संदीप ठाकुर उसके साथ बलात्कार कर रहा है। उसने विरोध करते हुए छूटने की कोशिश की तो वह जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। 
वारदात को अंजाम देने के बाद संदीप यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने लोकलाज के डर से यह बात किसी को नहीं बताई। संदीप दोबारा उसे पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। परेशान होकर उसने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।