हिसार-लुधियाना रूट की 12 पैसेंजर गाडिय़ां 5 दिन तक बंद

8/20/2019 11:42:54 AM

जाखल: लुधियाना-हिसार व जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाडिय़ां आज 20 अगस्त से 24 अगस्त तक के लिए बंद रहेंगी। इस मार्ग पर धूरी रेलवे जंक्शन पर पूर्व पश्चिम केबिन के लीवर फ्रेम एवं एस.एम. स्लाइड फ्रेम के परिवर्तन के साथ ही रेलवे विद्युतीकरण तथा इलैक्ट्रो मैकेनिकल इंटरलॉकिंग के साथ कलर लाइटिंग सिग्नलिंग के कार्य के कारण 12 गाडिय़ां बंद रहेगी।

54602 अमृतसर से हिसार, 54603 हिसार से लुधियाना पैसेंजर, 54604-54605 लुधियाना-चूरू-लुधियाना पैसेंजर, 54606 लुधियाना से हिसार पैसेंजर, 54635 हिसार से लुधियाना पैसेंजर, 54636 लुधियाना से हिसार पैसेंजर, 54631 भिवानी से धूरी, 54632 धूरी से सिरसा पैसेंजर, 54633 सिरसा से लुधियाना तथा 54634 लुधियाना से भिवानी जाने वाली गाड़ी।

वहीं 54601 अमृतसर से हिसार पैसेंजर 21 से 24 अगस्त तक बंद रहेगी। लुधियाना-हिसार रेल मार्ग पर धूरी रेलवे जंक्शन पर ट्रैक पर काम चलेगा। इसलिए रेलवे की ओर से उनके पास इस रेलमार्ग पर आने वाली 12 गाडिय़ां बंद रहने की अधिसूचना जारी की है।
 

Isha