शादी के 6 महीने के अंदर दंपति ने किया ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान

9/30/2015 10:58:52 AM

फतेहाबाद: हरियाणा में फतेहाबाद के एक नवदंपति द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जी हां, नवदंपति ने एेसा कदम उठाकर अपने परिजनों को चौकना कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव बीघड़ के 25 वर्षीय विनोद कुमार की शादी 3 वर्ष पहले सिरसा जिले के गांव बंसुधार निवासी सोनिया के साथ हुई थी। जिनका 6 महीने पहले मुकलावा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की थी।

विनोद ड्राइवरी का काम करता था। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों ने जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। उन्होंने एेसा क्यो किया अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।

परेशानी की बात तो ये भी है कि वहां कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। विनोद के पिता का कहना है कि सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। हमेशा की तरह सोमवार रात को भी दोनों खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चले गए।

मंगलवार सुबह जब दोनों काफी देर तक नहीं उठे तो विनोद के पिता उन्हें उठाने के लिए गया तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दोनों नहीं जागे तो उसने खिड़की खोलकर देखा। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों के शव टायराइड से लटक रहे थे। उसने पुलिस को तुरंत मामले की जानकारी दी।