अशोक तंवर राहुल के खास, जीते तो बड़ा ओहदा भी मिलेगा : जिंदल

5/4/2019 8:40:44 AM

फतेहाबाद(स.ह.): कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल का कहना है कि सिरसा संसदीय सीट से क ांग्रेस प्रत्याशी डा.अशोक तंवर कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी हैं। ऐसे में उनके सांसद बनने के बाद निश्चित रूप से वह कांग्रेस में और बड़ा ओहदा लेकर आएंगे व सिरसा की तस्वीर संवारेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनमानस इस बात का आभास लगा सकते हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर कितने मजबूत हैं। मोदी के आने से कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा।

नवीन जिंदल ने कहा कि एक-दूसरे के लिए साथ देने पर ही रिश्ते बनते हैं,परिपक्वहोते हैं इसलिए वे अशोक तंवर के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज बात तंवर या नवीन जिंदल की नहीं है? बात है नौजवानों के भविष्य की है? यह तय करना है देश व प्रदेश के मतदाता को। सभी वर्गों का भविष्य में कांग्रेस में ही सुरक्षित है। जिंदल ने कहा कि वे तो विकासपरक सोच के धनी  राहुल गांधी के मुरीद हैं, उन्हें किसी पद की कोई लालसा नहीं है।

kamal