बांगड़ को अतिरिक्त कार्यभार, बहाल होने के बाद कलसन को मिली नियुक्ति

1/9/2019 11:04:31 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एच.एस.आई.आई.डी.सी.) के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक तथा कुंडली-मानेसर-पलवल प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक तथा विशेष सचिव हरियाणा लोक सेवा आयोग नरहरि सिंह बांगड़ को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

बहाली के बाद नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे कुलवंत सिंह कलसन को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।बता दें कि एक विधायक के साथ विवाद के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्हें कुछ दिन पहले ही बहाल किया गया था।ममता को मानव अधिकार आयोग का कार्यभार सौंपा हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से डी.एस.पी., कानून-व्यवस्था (पुलिस मुख्यालय) ममता सौदा को डी.एस.पी. मानव अधिकार आयोग चंडीगढ़ का कार्यभार दिया है।
 

Deepak Paul